Advertisement

हत्या के शक में कब्र से निकलवाया शव

इंदौर के रावजी बाजार क्षेत्र के कब्रिस्तान में दफनाए गए शव को बाहर निकाला गया। परिजन का आरोप है कि बुजुर्ग की हत्या हुई है, लेकिन कुछ लोगों ने घटना दबाने के लिए सामान्य मौत बताई। इसके बाद शव को दफना दिया गया। आरोप के बाद एसडीएम से अनुमति लेकर मंगलवार शाम शव को कब्र से बाहर निकाला गया। अब पोस्टमार्टम होने के बाद रिपोर्ट आने पर ही स्थिति साफ हो सकेगी।

 

Advertisement

थाना प्रभारी प्रीतम ठाकुर के अनुसार 11 सितंबर को रावजी बाजार थाना क्षेत्र के चंपा बाग में रहने वाले असलम (60) की मौत हो गई थी। वह अकेले चंपा बाग में किराए के मकान में रहते थे। मौत के बाद आसपास के रहने वाले रहवासियों ने बुजुर्ग के शव को लुनियापुरा कब्रिस्तान में दफना दिया था। असलम की भतीजी को दफनाते हुए फोटो और वीडियो दे दिए गए थे।

बुजुर्ग की भतीजी नाजिम शेख ने फोटो और वीडियो ध्यान से देखे, तो असलम के शरीर पर मारपीट के निशान दिखे और नाक पर खून दिखा। नाजिम ने मकान मालिक के परिवार के लोगों पर मारपीट कर हत्या करने का संदेह जताया, क्योंकि उनका विवाद चल रहा था।

Advertisement

शिकायत पर पुलिस और मजिस्ट्रेट महिला अधिकारी ने लुनियापुरा कब्रिस्तान पहुंचकर मजदूर की मदद से कब्र को खुदवा कर असलम के शव को बाहर निकलवाया। पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवाया गया। 2 दिन पूर्व ही बुजुर्ग के शव को दफनाया गया था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे दिया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें