Popup Image
Advertisement

हादसों को न्योता : गली-गली में बिक रहे छोटे गैस सिलेंडर

खुलेआम दुकानों पर बिक रहे गैस सिलेंडर, जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन शहर में बड़े गैस सिलेंडर के साथ ही छोटे सिलेंडर भी अवैध रूप से जगह-जगह बेचे जा रहे। बड़े गैस सिलेंडर के विकल्प में इन दिनों बाजार में छोटे गैस सिलेंडरों की भरमार है। शहर का ऐसा कोई इलाका नहीं है, जहां छोटे सिलेंडर गैस के साथ नहीं बेचे जा रहे हों, लेकिन जिम्मेदार इसे नजरअंदाज कर रहे हैं। ऐसे में शहर में कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। बड़े गैस सिलेंडर के विकल्प में इन दिनों बाजार में छोटे गैस सिलेंडरों की भरमार है।

शहर की गली-गली में यह सिलेंडर खुलेआम बिक रहे हैं। ऐसा कोई इलाका नहीं है, जहां छोटे सिलेंडर गैस के साथ न बेचे जा रहे हों। खासकर उन इलाकों में जहां विद्यार्थी अधिक रहते हैं। दुकानों के बाहर की लाल रंग के छोटे सिलेंडर गैस के साथ बेचे जा रहे हैं। नियमानुसार दुकान पर नीले कलर का छोटा सिलेंडर ही बेचा जा सकता है, लेकिन घर पर ही गैस रिफिलिंग कर दुकान संचालक लाल सिलेंडर बेच रहे हैं।

Advertisement

छोटे सिलेंडर में अधिक मुनाफा

बता दें कि दुकानदारों को बड़े के मुकाबले छोटे गैस सिलेंडर बेचना कहीं ज्यादा फायदे का सौदा है। दरअसल एक बड़े सिलेंडर ही छोटे सिलेंडर की रिफिलिंग की जाती है। कई लोग दुकान पर ही रिफिलिंग तो कई लोग अपने घरों से लाल सिलेंडर को रिफिल कर लाते हैं। यह दुकान से गैस सिलेंडर बदलकर दे देते हैं।

Advertisement

नहीं होती कार्रवाई

शहर में दुकानों पर खुलेआम रखे गैस सिलेंडर सभी लोगों को नजर आते हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों को यह नजर ही नहीं आते हैं। हमेशा हादसे के बाद दो-तीन दिन अधिकारी थोड़ा सक्रिय नजर आते हैं और बाद में हालात वापस वैसे ही हो जाते हैं।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें