अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मारी, एक की मौत

रात 2:45 बजे की घटना, सोने-चांदी और अन्य सामान की खरीदी करने गए थे दोस्त

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:इंदौर रोड़ स्थित पंथपिपलई में वाटर पार्क के पास बुधवार-गुरुवार की मध्यरात्रि 2:45 बजे अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी। बड़े वाहन की टक्कर से कार का बैलेंस बिगड़ा और पलटी खा गई। हादसे में अलखधाम नगर के रहने वाले युवक की मौत हो गई एवं उसके चार अन्य साथी गंभीर घायल हैं। पुलिस ने मृत युवक का शव पोस्टमॉर्टम के बाद मृत युवक का शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया घटना की सूचना सुबह करीब 4  बजे निजी अस्पताल से मिली। घायलों को एंबुलेंस ने अस्पताल पहुंचाया था। चार युवक गंभीर घायल हैं कोई भी बयान देने की स्थिति में नहीं है। हादसे में अलखधाम नगर के रहने वाले सौरभ पिता मुन्नालाल साध उम्र 25 वर्ष की मौत हो गई है।

advertisement

इसके अलावा अभिषेक पिता नीलेश गुलेर उम्र 23 साल निवासी कैलाश अंपायर रिंग रोड़, उदयादित्य पिता हेमंत राव खांडेकर उम्र 22 वर्ष निवासी अलखनंदा नगर, पंवन पिता अशोक कुमार सोनी उम्र 22 साल और अयान पिता आजम खान निवासी शिव नगर मक्सी रोड़ गंभीर घायल हैं।

सोना-चांदी खरीदने गए थे, देर रात लौटे

advertisement

परिजन के मुताबिक पवन सोनी सोने-चांदी का व्यापारी हैं।उसे इंदौर से चांदी की खरीदी करना थी। इसके अलावा चारों अन्य दोस्त भी कुछ खरीदारी के लिए ही साथ गए थे। देर रात उन्होंने भोजन किया और रात को ही उज्जैन वापस लौट रहे थे। पंथपिपलई में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे कार पलट गई। राहगीरों नेे मदद की। एंबुलेंस 108 पर सूचना भेजी। एंबुलेंस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां गंभीर हालत में पांचों का उपचार शुरू किया लेकिन इसके पहले ही सौरभ की मौत हो चुकी थी। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

Related Articles

close