Advertisement

अब चलती ट्रेन में मिलेगी कंफर्म बर्थ

गोरखपुर, एजेंसी। यात्री अब उन ट्रेनों में भी कंफर्म सीट बुक करा सकेंगे जो अपने प्रारंभिक स्टेशन से रवाना हो चुकी होंगी। इसके लिए टीटीई को दिए गए एचएचटी (हैंड हेल्ड टर्मिनल) को क्रिस अपग्रेड कर रहा है।

Advertisement

चेकिंग के दौरान यात्री के न आने पर एचएचटी अपग्रेड में यह जानकारी भरते ही आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर रिक्त सीट का ब्यौरा दिखने लगेगा। ऐसे में यात्री उसे अपनी सुविधानुसार बुक कर सकेगा। अभी ट्रेन में ही टीटीई ऐसी रिक्त हुई सीटों की बुकिंग करता है। उदाहरण के लिए अगर किसी ट्रेन में कंफर्म टिकट पर कोई यात्री नहीं आता है तो टीटीई उस सीट को एचएचटी में रिक्त फीड कर देगा। इसके बाद वह सीट आईआरसीटीसी के वेबसाइट पर दिखने लगेगी। अगर कोई यात्री इस ट्रेन के रुट पर सफर करना चाहता है तो वह सीट बुक कर सकेगा।

यात्रियों को लाभ होगा
ट्रेनों में टीटीई के काम को अब पूरी तरह से पेपरलेस कर दिया गया है। ऐसा एचएचटी (हैंड हेल्ड टर्मिनल) डिवाइस से हुआ है। एचएचटी में नया अपडेट होने से आरएसी और वेटिंग टिकट के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए फायदेमंद होगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें