अयोध्या एयरपोर्ट पर उतरा पहला प्लेन,30 दिसंबर को उद्घाटन

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होनी है। इससे पहले, 30 दिसंबर को पीएम नरेंद्र मोदी अयोध्या पहुंच रहे हैं। पीएम 2 घंटे अयोध्या में रहेंगे। वह यहां मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम एयरपोर्ट और अयोध्या रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा 3 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।

पीएम के इस दौरे के साथ प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन की तैयारियों को आखिरी रूप दिया जाने लगा है। एयरपोर्ट अथॉरिटी के सूत्रों के मुताबिक, प्राण प्रतिष्ठा देखने के लिए VIP गेस्ट्स को लेकर करीब 100 प्लेन अयोध्या आएंगे।
वहीं, शाम को भगवान श्रीराम एयरपोर्ट पर फ्लाइट का ट्रायल किया गया। एयरपोर्ट के रनवे पर एयरक्राफ्ट उतरा गया। सिविल एविएशन के अधिकारी एयर क्राफ्ट से अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचे।राम मंदिर ट्रस्ट ने प्राण-प्रतिष्ठा के लिए न सिर्फ देश बल्कि विदेशों में भी न्योता भेजा है। कई देशों के डेलिगेट्स के भी आने की उम्मीद है। इसके अलावा, ट्रस्ट ने मुकेश अंबानी, गौतम अडानी, अमिताभ बच्चन, सचिन तेंदुलकर जैसे 100 से ज्यादा वीवीआई को आमंत्रण भेजा है। ज्यादातर वीआईपी अपने निजी प्लेन या हेलिकॉप्टर से आएंगे।









