Popup Image
Advertisement

खेत में मिले महिला और पुरुष के शव, हत्या की आशंका

उज्जैन। जिले के राघवी थाना क्षेत्र के ग्राम ब्राह्मणखेड़ा में गुरुवार को खेत के पास महिला और पुरुष के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। दोनों शव खेत की मेड़ के समीप लगभग 100 मीटर की दूरी पर पड़े मिले। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

Advertisement

पुलिस की शुरुआती जांच में मृतकों की पहचान बैलाखेड़ा निवासी 35 वर्षीय कालूराम वर्मा और 36 वर्षीय मंजू शर्मा के रूप में हुई है। स्थानीय स्तर पर दोनों के बीच लंबे समय से परिचय और करीबी संबंध होने की चर्चा सामने आई है। जानकारी के अनुसार कालूराम अविवाहित था, जबकि मंजू विवाहित महिला थी।

जांच के दौरान पुलिस को दोनों शवों के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। इसी आधार पर मामले को संदिग्ध मानते हुए हत्या की आशंका से भी जांच की जा रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही हो सकेगी।

Advertisement

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य और नमूने एकत्र किए हैं।

पुलिस आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है तथा मृतकों के परिजनों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार फिलहाल सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें