Advertisement

NEET री-एग्जाम तक भारत में टेलीग्राम पर रोक

पेपर लीक पर सख्ती, केंद्र सरकार ने 21 जून की परीक्षा से पहले उठाया बड़ा कदम; मैसेज एडिट फीचर भी अस्थायी रूप से बंद

NEET-UG 2026 परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। परीक्षा में पेपर लीक की घटनाओं को रोकने और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पर अंकुश लगाने के लिए टेलीग्राम मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर अस्थायी रोक लगाने का आदेश जारी किया गया है।

 

Advertisement

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) के अनुसार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 69A के तहत यह कदम उठाया है। आदेश के अनुसार 21 जून को आयोजित होने वाली NEET-UG परीक्षा के मद्देनजर टेलीग्राम की सेवाओं पर 22 जून तक अस्थायी प्रतिबंध रहेगा।

पेपर लीक नेटवर्क पर नजर

Advertisement

सरकार का मानना है कि परीक्षा से जुड़ी गोपनीय जानकारी और फर्जी दावों के प्रसार में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह एहतियाती कदम उठाया गया है ताकि परीक्षा प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी बनी रहे।

मैसेज एडिट फीचर भी रहेगा बंद

Advertisement

जानकारी के अनुसार, टेलीग्राम पर संदेशों को एडिट करने की सुविधा भी 30 जून तक सीमित रहेगी। इसका उद्देश्य पुराने संदेशों में बदलाव कर भ्रामक या फर्जी जानकारी फैलाने की संभावनाओं को कम करना है।

अभ्यर्थियों से आधिकारिक सूचना पर भरोसा करने की अपील

NTA ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि परीक्षा से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट और अधिकृत चैनलों पर ही भरोसा करें। एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली अपुष्ट सूचनाओं से बचना चाहिए।हालांकि टेलीग्राम पर अस्थायी रोक से सामान्य उपयोगकर्ताओं को कुछ असुविधा हो सकती है, लेकिन सरकार का कहना है कि यह कदम परीक्षा की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए सीमित अवधि के लिए उठाया गया है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें