Advertisement

इंदौर: दो भाइयों ने जीजा को सरेराह चाकुओं से गोद डाला

इंदौर के डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर ऑफिस से महज 200 मीटर की दूरी पर रविवार शाम को एक युवक को चाकुओं से गोद कर मार डाला गया. मरने वाले की पहचान 21 साल के समीर खान के तौर पर हुई है जो देवास का रहने वाला था. राओजी बाजार पुलिस स्टेशन के तहत हुई इस घटना में समीर खान पर दो भाइयों ने चाकू से 30 से ज्यादा वार किए. बताया जा रहा है कि हमलावरों की बहन के साथ समीर खान दो महीने पहले गायब हो गया था और फिर अहमदाबाद जाकर उससे शादी कर ली थी.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक समीर खान रविवार को पहली बार अपनी पत्नी के साथ उसके मायके आया था.  शहर एसपी दिनेश अग्रवाल ने बताया, समीर इंदौर में अपनी पत्नी के पिता की दुकान पर काम करता था और इस परिवार का दूर का रिश्तेदार लगता था. रविवार को पत्नी के दोनों भाई समीर को इस बहाने बाहर ले गए कि उसे वो दुकान दिखानी है जहां उसके लिए वो काम खोल कर देने की सोच रहे हैं. डिस्ट्रिक्ट कलेक्टरेट से थोड़ी दूरी पर दोनों भाइयों ने समीर पर कई बार चाकुओं से वार किए और फिर वहां से भाग गए.

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें