इंदौर में दंगे की साजिश रचने वाले 4 गिरफ्तार

इंदौर में भीड़ जुटाकर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने के 4 आरोपियों को खजराना पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी सोशल मीडिया पर वॉट्सऐप ग्रुप बनाकर सांप्रदायिक सौहार्द खराब करने का षड्यंत्र रच रहे थे। इसका खुलासा आरोपियों की मोबाइल खंगालने पर हुआ है। चारों आरोपी शहर के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी शहर में गोरिल्ला तकनीक से दंगा भड़काने वाले थे। आरोपियों के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की तैयारी है। वहीं अन्य संदिग्ध लोगों की तलाश भी पुलिस कर रही है।

Advertisement
Advertisement









