Advertisement

इंदौर में मिले 912 नए कोरोना पॉजिटिव

इंदौर शहर में शुक्रवार को पहली बार एक ही दिन में नौ सौ से ज्यादा कोरोना वायरस संक्रमित मिले। इस दिन 6073 सैंपलों की जांच हुई। इसमें से 912 संक्रमित निकले। यानी संक्रमण की दर 15.01 प्रतिशत रही। कोरोना वायरस की वजह से पांच मौत भी हुई। इसे मिलाकर इंदौर में अब तक 994 लोग कोरोना वायरस से जान गंवा चुके हैं।

 

Advertisement

मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक अब तक इंदौर में 9 लाख 80 हजार 502 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। इनमें से 77,592 पाजिटिव मिले हैं। शुक्रवार को 247 मरीजों ने कोरोना को मात दी। अब कोरोना से ठीक होने वालों का आंकड़ा 69,173 पर पहुंच गया है। इंदौर में 7,425 मरीज उपचाररत हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें