Advertisement

नवविवाहिता से गैंगरेप

गुना। गुना के बकरी इलाके में नवविवाहिता से गैंगरेप का मामला सामने आया है। उसका दूर का रिश्तेदार उसे मां से मिलवाने का कहकर ले गया और अपने दोस्तों के साथ मिलकर जंगल में गैंगरेप किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बमोरी इलाके की रहने वाली 19 वर्षीय विवाहित महिला ने रविवार को पुलिस को शिकायत की। उसने बताया कि 25 अप्रैल को वह घर पर अकेली थी तभी दिन में करीबन 3 बजे दूर के रश्तेदार का लड़का रामू शिकारी आया और बोला कि तुझे मेरी मम्मी बुला रही है, मेरे साथ चल। महिला रामू के साथ उसकी बाइक से घर से निकल गई। फिर रामू उसे गढला गांव के आगे ले गया।

 

Advertisement

वहां रास्ते में रामू के दो दोस्त विजय और अभिषेक शिकारी मिले। जहां रास्ते में ही जंगल में रामू, विजय और आभिषेक ने उसके साथ गलत काम किया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई, तो वो लोग महिला को शिवपुरी के सरकारी अस्पताल में छोड़कर भाग गए। जहां से महिला का भाई (ताऊ का लड़का) उसे घर वापस लेकर आया।

महिला ने भाई को बताया कि मेरे साथ रामू अभिषेक और विजय ने बलात्कार किया है। बमोरी पुलिस ने उसकी शिकायत पर तीनों के खिलाफ गैंगरेप की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

Advertisement

केस दर्ज होते ही स्क्क हितिका वासल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। स्क्क के निर्देशन में बमोरी पुलिस ने आरोपियों की तलाश में लगातार दबिशें दी। जिसके बाद मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें