इंदौर में भीषण गर्मी का असर, स्कूल टाइम बदला

इंदौर:शहर में बढ़ती गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने छात्रों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए बड़ा फैसला लिया है। कलेक्टर Shivam Sharma ने नर्सरी से लेकर 8वीं तक की कक्षाओं का समय बदल दिया है।

सुबह 7 से 12 बजे तक लगेंगी कक्षाएं
नई व्यवस्था के तहत अब छोटे बच्चों की कक्षाएं सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित होंगी। हालांकि, परीक्षाएं अपने निर्धारित समय के अनुसार ही आयोजित की जाएंगी।
आंगनबाड़ी के समय में भी बदलाव
गर्मी को ध्यान में रखते हुए जिले की सभी आंगनबाड़ियों का समय भी तय कर दिया गया है। अब आंगनबाड़ियां सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तक ही संचालित होंगी।
मौसम ने बढ़ाई परेशानी
बुधवार दोपहर की तेज धूप ने शहरवासियों को झुलसा दिया, वहीं शाम के समय भी गर्मी और उमस बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को दिन और रात दोनों के तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है, जो सामान्य से अधिक रहेगा प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों को गर्मी से बचाने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें।









