Sunday, September 24, 2023
Homeउज्जैन समाचारउज्जैन:कल शहर में नहीं होगा जलप्रदाय

उज्जैन:कल शहर में नहीं होगा जलप्रदाय

उज्जैन। आज 6 मई को गंभीर के इंटेक तथा ट्रीटमेंट प्लांट पर विद्युत सुधार कार्य किया जाना है। सुधार कार्य में लगभग 6-7 घंटे का समय लगेगा, जिसके कारण पंपिंग कार्य बंद रहेगा।

इस कारण से शुक्रवार को जलप्रदाय हेतु टंकियों को भरने का कार्य नहीं हो सकेगा। 7 मई शनिवार को संपूर्ण शहर में जल प्रदाय नहीं होगा। वहीं 8 मई रविवार को जल प्रदाय सुचारू रूप से होगा।

बादल छाए, रात के तापमान में वृद्धि

उज्जैन। दिन का तापमान 40 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। इसके बाद भी गर्मी से राहत नहीं मिली है। वहीं आज सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए है।

मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश और तेज हवा चलने की संभावना जताई है। हालांकि उज्जैन में बारिश के आसार नहीं है।

जीवाजी वेधशाला के मुताबिक बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री और रात में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह और शाम को हवा की गति 8 किमी प्रतिघंटा की रही।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर