Advertisement

उज्जैन:कोविशिल्ड के 25 हजार डोज मिले, कल से वैक्सीनेशन

पहला-दूसरा एक साथ या सिर्फ दूसरा डोज लगेगा इसका निर्णय शाम को

 

Advertisement

उज्जैन। 15 दिनों से कोरोना वैक्सीन की कमी के कारण अभियान पिछड़ता जा रहा है और लोग सेंटरों के चक्कर काट रहे हैं। अब जिला टीकाकरण विभाग को 25 हजार कोविशिल्ड के डोज मिले हैं। कल से पुन: कोरोना वैक्सीनेशन शुरू होगा।जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. के.सी. परमार ने बताया वैक्सीन की कमी के कारण सेंटरों को बंद करना पड़ा था, लेकिन अब कोविशिल्ड के 25 हजार डोज प्राप्त हो चुके हैं। बुधवार से शहर के 18 सेंटरों पर पुन: वैक्सीनेशन कार्य शुरू हो जायेगा, लेकिन पहला व दूसरा डोज सभी सेंटरों पर एक साथ लगेगा अथवा सिर्फ दूसरा डोज ही लगाया जायेगा इसका निर्णय शाम 5 बजे होने वाली वीडियो कांफ्रेंसिंग में निर्देश मिलने के बाद होगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें