Wednesday, May 31, 2023
Homeउज्जैन समाचारउज्जैन:गंभीर डेम में 24 घंटों में बढ़ा 120 एमसीएफटी पानी

उज्जैन:गंभीर डेम में 24 घंटों में बढ़ा 120 एमसीएफटी पानी

यशवंत सागर ओवरफ्लो से 5 फीट नीचे, तेज बारिश की जरूरत

उज्जैन। सोमवार को जिले में हुई तेज बारिश के बाद गंभीर डेम में 24 घंटों में 120 एमसीएफटी पानी बढ़ा है, लेकिन अपनी पूरी क्षमता से डेम को भरने के लिये तेज बारिश की जरूरत है। खास बात यह कि गंभीर डेम में पानी की आवक यशवंत सागर के ओवरफ्लो होने के बाद होती है और वर्तमान में यशवंत सागर 5 फीट खाली है।

पीएचई उपयंत्री राजीव शुक्ला ने बताया कि सुबह 10 बजे तक गंभीर डेम में 420 एमसीएफटी पानी स्टोर था। सोमवार को पानी का लेवल 300 एमसीएफटी था और दिन में हुई तेज बारिश के बाद 120 एमसीएफटी पानी बढ़ा है। हालांकि डेम की कुल क्षमता 2250 एमसीएफटी के मान से यह आधे से भी कम पानी है।

गंभीर डेम में पानी की आवक यशवंत सागर से होती है। यशवंत सागर की कुल क्षमता 19 फीट है। वर्तमान में यशवंत सागर के लेवल से 14 फीट तक पानी स्टोर है। 5 फीट पानी बढऩे के बाद यशवंत सागर के गेट खोले जाएंगे उसके बाद ही गंभीर डेम अपनी पूरी क्षमता से भर पायेगा। फिलहाल इंदौर व उज्जैन संभाग में तेज बारिश की जरूरत है। वेधशाला से मिली जानकारी के अनुसार बीते 12 घंटों में 0.2 मिमी बारिश दर्ज हुई है। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सुबह बादल छंटने के साथ ही हल्की धूप भी खिली रही।

बाढ़ के बाद फैली गंदगी

उज्जैन। सोमवार को जिले में तेज बारिश के बाद शिप्रा नदी का पानी छोटे पुल को पार कर गया था। बाढ़ के साथ बहकर आई जलकुंभी व गंदगी यहां रखे बेरिकेड्स में फंस गई। सुबह नगर निगम की सफाई टीम द्वारा जलकुंभी हटाकर सफाई का काम शुरू किया गया।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर

error: Alert: Content selection is disabled!!