बढ़ती चाकूबाजी से पुलिस टेंशन में, एसपी उतरे पेट्रोलिंग पर

उज्जैन। शहर में एकाएक बढ़े अपराधों ने पुलिस को टेंशन में ला दिया है। अब हाल यह है कि पुलिस रात 10 बजते ही डंडे फटकार कर दुकानें बंद करवा रही हैं। पुलिस को ऐसा लगता है कि जैसे अपराध दुकान खुली रहने के कारण हो रहे हैं। बुधवार-गुरुवार की रात भी पुलिस थानों की टीमें बाजार में उतर पड़ीं।
Advertisement
हाइप क्रिएट करने के लिए पुलिस लाइन से भी वाहनों का काफिला सड़कों पर उतारा गया। सायरन बजाती गाडिय़ां जब सड़कों पर दौड़ीं तो लोग अनहोनी के डर से घरों की तरफ लौट गए। हालांकि एसपी प्रदीप शर्मा ने खुद पेट्रोलिंग की। उनके मातहत भी वाहन चालकों को रोकते, दस्तावेजों की जांच करते नजर आए। इस दौरान संदिग्ध लोगों की तलाशी ली गई। गड़बड़ी मिलने पर हिरासत में लिया गया। वाहनों के कागजात अधूरे मिलने पर चालानी कार्रवाई की गई।
Advertisement









