Advertisement

उज्जैन:बेटे के जन्मदिन पर पिता केक खरीदकर लाया, सीने में दर्द के बाद अस्पताल में मौत

जहरीला पदार्थ खाने की आशंका, 8 माह पहले छोटे भाई की हो चुकी थी मौत

Advertisement

उज्जैन।आदर्श नगर नागझिरी क्षेत्र में रहने वाले युवक ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि कल उसके बेटे का जन्मदिन था।

वह बाजार से केक व अन्य सामान खरीदकर घर लौटा, सीने में दर्द की शिकायत की। अस्पताल लाये जहां उसकी मृत्यु हो गई। नागझिरी पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है।

Advertisement

महेश पिता आत्माराम सोलंकी 38 वर्ष निवासी आदर्श नगर नागझिरी को बीती रात परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे जहां महेश को डॉक्टर ने मृत घोषित कर पुलिस को सूचना दी। मृतक के परिजनों ने कल महेश के बेटे गोलू का जन्मदिन था इस कारण महेश बाजार गया और केक व अन्य सामान खरीदकर शाम 7 बजे घर लौटा था।

घर में सामान रखने के बाद महेश ने सीने में दर्द की शिकायत की तो उसे अस्पताल लेकर गये जहां महेश की मृत्यु हो गई। परिजनों के अनुसार महेश की मां को आपरेटिव बैंक में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। उसके भाई की 8 माह पहले मृत्यु हो गई थी। महेश के दो बच्चे हैं और वह मजदूरी करता था। पुलिस के अनुसार मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। महेश ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की है जिसका खुलासा पीएम रिपोर्ट के बाद हो पायेगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें