Advertisement

उज्जैन : कालिदास कन्या कॉलेज की खिलाडिय़ों के श्रेष्ठ खेल प्रदर्शन से टीम की जीत

अक्षरविश्व न्यूज.उज्जैन। खेल एवं युवक कल्याण विभाग द्वारा महानन्दा के बास्केटबाल एरिना में खेली गई एक दिवसीय बास्केटबाल स्पर्धा में शासकीय कालिदास कालेज के खिलाडिय़ों ने जीत दर्ज की।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

उक्त जानकारी कोच सुनीता यादव ने दी। उन्होंने बताया कि उक्त स्पर्धा 14 से 16 व 16 से 21 आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं हेतु आयोजित की गई। समारोह में खेल अधिकारी ओपी हारोड़, वरिष्ठ अधिवक्ता प्रमोद चौबे, ओम सारवान, रितु शर्मा, मनोज शांडिल्य, नरेन्द्र श्रीवास्तव ने खिलाडिय़ों को मेडल वितरीत किये। बालक वर्ग में महानन्दा की टीम विजेता रही। मैच के निर्णायक प्रगति जैन, मनीषा पंवार, शैलेन्द्र पांचाल, सुनीता यादव, समीक्षा सिंह थी। आयु वर्ग 10 से 13 वर्ष के खिलाडिय़ों के लिए स्पर्धा कालिदास कन्या महाविद्यालय देवासगेट उज्जैन के बास्केटबॉल खेल सेंटर पर आयोजित की जायेगी। यह जानकारी विजय बाली ने दी।

Advertisement

Related Articles

Write a review