Popup Image
Advertisement

सिंहस्थ महापर्व… RPF को मिलेगा 4500 का बल, डॉग स्क्वॉड, ड्रोन और 700 सीसीटीवी कैमरे

सिंहस्थ 2028 के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा, मुख्य स्टेशन सहित फ्लैग स्टेशन्स पर होंगे तैनात

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। सिंहस्थ 2028 के लिए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने भी अपने स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। सिंहस्थ के दौरान सुरक्षा को अभेद बनाने के लिए आरपीएफ ने अतिरिक्त बल के साथ हाइटेक संसाधनों की मांग की है जिसका प्रस्ताव बनाकर भी भेज दिया गया है। 4500 बल के साथ आरपीएफ को डॉग स्क्वॉड, ड्रोन और 700 सीसीटीवी कैमरे मिलेंगे जिन्हें उज्जैन के मुख्य स्टेशन सहित आसपास बन रहे फ्लैग स्टेशनों पर तैनात किया जाएगा ताकि सुरक्षा में किसी तरह की चूक ना हो।

Advertisement

दरअसल, आगामी सिंहस्थ महापर्व के दौरान 30 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। इसमें से अधिकांश यात्री ट्रेनों से पहुंचेंगे जिसे देखते हुए रेलवे के साथ आरपीएफ और जीआरपी ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी के तहत इस महापर्व में ट्रेनों से पहुंचने वाले यात्रियों की सुरक्षा के लिए आरपीएफ ने अतिरिक्त बल (एक्स्ट्रा फोर्स) की मांग की है।

मुख्य स्टेशन पर दो डॉग स्क्वॉड

Advertisement

आरपीएफ थाना प्रभारी नरेंद्र यादव के मुताबिक उज्जैन और उसके आसपास के सभी स्टेशन्स पर आरपीएफ थाने रहेंगे। मुख्य रेलवे स्टेशन पर सिंहस्थ के दौरान दो डॉग स्क्वॉड तैनात की जाएगी।

इसके अलावा नईखेड़ी, पिंगलेश्वर, मोहनपुरा, पंवासा, चिंतामन, विक्रमनगर में बन रहे फ्लैग स्टेशन पर एक-एक डॉग स्क्वॉड तैनात रहेगी। इसके अलावा हर स्टेशन पर सुरक्षा के लिहाज से एक-एक ड्रोन भी तैनात किया जाएगा जो चप्पे-चप्पे पर नजर रखेगा। 700 अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे भी मांगे हैं जिन्हें सभी स्टेशन्स पर लगाया जाएगा ताकि सुरक्षा में किसी तरह की चूक ना हो।

Advertisement

इधर, जीआरपी भी भेज चुका प्रपोजल

इधर, उज्जैन और उसके आसपास के रेलवे स्टेशनों पर उमडऩे वाली करोड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए जीआरपी भी 6 हजार के अतिरिक्त पुलिस बल की मांग का प्रस्ताव बनाकर भेज चुका है। दरअसल, सिंहस्थ में रेलवे करीब 7800 विशेष ट्रेनें चलाने की योजना बना रहा है। इतने बड़े पैमाने पर ट्रेनों के संचालन के कारण ही भारी संख्या में सुरक्षा बल की मांग की है। उज्जैन के आसपास बन रहे फ्लैग स्टेशन परिसर में अस्थायी थाने भी बनेंगेे। इन थानों पर पूरे समय 100 पुलिसकर्मियों का बल तैनात रहेगा जो अलग-अलग शिफ्ट में काम करेगा।

इनका कहना

सिंहस्थ २०२८ के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। उस दौरान सुरक्षा के लिहाज से ४५०० का अतिरिक्त फोर्स मांगा गया है। इसका प्रस्ताव भी बनाकर भेजा है।- नरेंद्र यादव, टीआई, आरपीएफ

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें