Advertisement

इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, बुमराह की वापसी

शुभमन गिल संभालेंगे कप्तानी, हार्दिक पांड्या बाहर; यशस्वी जायसवाल को नहीं मिली जगह

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंग्लैंड के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम की कमान शुभमन गिल के हाथों में होगी, जबकि स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है। वहीं अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली को टीम में शामिल तो किया गया है, लेकिन उनका अंतिम चयन फिटनेस टेस्ट के परिणाम पर निर्भर रहेगा।

 

Advertisement

14 जुलाई से शुरू होगी सीरीज

भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 14 जुलाई को एजबेस्टन में खेला जाएगा। दूसरा मैच 16 जुलाई और तीसरा व अंतिम मुकाबला 19 जुलाई को लॉर्ड्स मैदान पर होगा। इससे पहले दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज भी खेली जाएगी।

Advertisement

फिटनेस टेस्ट के बाद तय होगा कोहली का खेलना

बीसीसीआई चयन समिति ने स्पष्ट किया है कि विराट कोहली का इंग्लैंड दौरे पर खेलना उनकी फिटनेस रिपोर्ट पर निर्भर करेगा। कोहली का फिटनेस मूल्यांकन 22 जून को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में किया जाएगा। आईपीएल 2026 फाइनल के दौरान उन्हें हैमस्ट्रिंग की समस्या हुई थी, जिसके कारण वे अफगानिस्तान सीरीज से बाहर रहे थे।

Advertisement

हार्दिक बाहर, नीतीश रेड्डी को मौका

ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या पूरी तरह फिट नहीं होने के कारण टीम में जगह नहीं बना सके। उनकी जगह एक बार फिर नीतीश रेड्डी को मौका मिला है।

यशस्वी को नहीं मिली जगह

अफगानिस्तान के खिलाफ अंतिम वनडे में शतक जड़ने वाले यशस्वी जायसवाल को इस बार टीम में शामिल नहीं किया गया। वहीं बुमराह की वापसी के चलते तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को बाहर होना पड़ा।

जडेजा फिर रहे बाहर

अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को लगातार दूसरी वनडे सीरीज के लिए भी टीम में जगह नहीं मिली है। स्पिन विभाग में अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर और नीतीश रेड्डी को शामिल किया गया है।

इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नीतीश रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और गुरनूर बरार।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें