उज्जैन : जहर खाने से महिला की मौत, बालक को सांप ने काटा

उज्जैन। अज्ञात कारणों के चलते महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली वहीं एक बालक को घर के बाहर खेलते समय सांप ने काट लिया जिससे उसकी मृत्यु हो गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ममता पति नागेश्वर 25 वर्ष निवासी मेंडकी महिदपुर ने शुक्रवार को अज्ञात कारणों के चलते जहर खा लिया। यश पिता राहुल सोमवानिया 8 वर्ष निवासी टंकारिया को घर के बाहर खेलते समय सांप ने काट लिया।

परिजन उसे अस्पताल लेकर आये जहां बालक की मौत हो गई। इधर नानूराम पिता बगदीराम 60 वर्ष निवासी पिपल्या ताल 16 जुलाई को दुर्घटना में घायल हुआ था। उसकी रात में मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों का पीएम कराया।

Related Articles

close