Advertisement

उज्जैन में सुबह 11 बजे तक कोहरा, दो दिन ऐसा ही मौसम

रात के तापमान में 0.6 डिसे की आंशिक गिरावट

 

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:शहर में रविवार को हुई जोरदार बारिश के बाद आज यानी बुधवार सुबह मौसम ने फिर करवट ली। सुबह से ही उज्जैन शहर और आसपास घना कोहरा छाया हुआ है। 250 से 300 मीटर दूर तक देखना मुश्किल हो रहा है। वहीं शहर के बाहर वाले रास्तों पर 100 मीटर दूर का दिखना मुश्किल हो रहा है। इससे वाहन चालकों को हेड लाइट ऑन करके गाडिय़ां चलाना पड़ी।

सुबह 11 बजे तक भी घना कोहरा बना रहा। मौसम विभाग का कहना है कि अभी-भी बारिश के आसार हैं। इस दौरान ठंड़ी हवाएं भी चलेंगी और तापमान में गिरावट आएगी। इससे एक बार फिर ठिठुरन बढ़ेगी,जो दो दिन तक रह सकती है। इधर मौसम में आए बदलाव का तापमान पर अधिक असर नहीं हुआ है। रात के तापमान में आंशिक गिरावट और एक दिन पूर्व के तापमान मेें वृद्धि दर्ज की गई है। मंगलवार-बुधवार की दरमीयानी रात को न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री (0.6 डिसे की कमी) दर्ज किया गया था। यह सोमवार-मंगलवार रात को 17.0 डिसे था। मंगलवार को अधिकत्तम तापमान 24.8  डिसे रहा। सोमवार को 21.5 डिसे दर्ज किया गया था।

Advertisement

ऐसा मौसम इसलिए

मौसम वैज्ञानियों के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टरबेंस अभी भी ट्रफ के रूप में सक्रिय है। इसके साथ ही इन्डुज साइक्लोनिक प्रेशर जो गुजरात के ऊपर था, वह फतेहपुर की दिशा में मूव कर चुका है। दूसरी ओर पश्चिम मप्र से लगने वाले दक्षिणी-पूर्वी राजस्थान में अभी भी साइक्लोनिक प्रेशर सक्रिय है।

Advertisement

एक लो प्रेशर एरिया अंडमान सागर के आसपास भी सक्रिय हो चुका है। कुल मिलाकर सिस्टम कमजोर जरूर हुआ है, लेकिन बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी। 29 नवम्बर की रात से नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने का अनुमान है। इससे इंदौर-उज्जैन संभाग में एक बार फिर बारिश शुरू होगी। मौसम केंद्र ने 30 नवम्बर को इंदौर-उज्जैन संभाग में हल्की से मध्यम बारिश के आसार जताए हैं। इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी। 1 दिसम्बर को भी बारिश होने के आसार हैं।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें