मोबाइल फ्लाइट मोड पर, फिर पेंटर ने उठाया खौफनाक कदम

उज्जैन। सोमवार को एक पेंटर ने अपना मोबाइल फ्लाइट मोड पर डाला और फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। छोटी बहन ने उसे फंदे पर लटका देखा तो वह सन्न रह गई। चिंतामन पुलिस मौके पर पहुंची और शव फंदे से उतारकर पीएम के लिए भेजा।
फतेहाबाद का रहने वाला निखिल पिता नंदलाल कैथवास (21) पेशे से पेंटर था। सोमवार को उसके परिजन काम से घर के बाहर गए थे। घर पर छोटी बहन पूजा और वह ही था। सोमवार दोपहर करीब 1 बजे पूजा जब निखिल के कमरे में गई तो वह फांसी के फंदे पर लटका था। पहले तो वह सन्न रह गई। फिर उसने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया।
फंदे से उतारकर निखिल को चरक अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन ने बताया कि 6 भाई-बहनों में निखिल सबसे छोटा था। उसने आत्महत्या से पहले अपना मोबाइल फ्लाइट मोड पर डाल दिया था। चिंतामन थाना पुलिस ने मोबाइल जब्त कर लिया है। फिलहाल मर्ग कायम किया है। मोबाइल की जांच के बाद ही सही स्थिति स्पष्ट होगी।









