Popup Image
Advertisement

कोर्ट के लिए भी राजनैतिक नियुक्ति, वकील रवींद्र कुशवाह जीपी और 16 एजीपी बने

कोर्ट में एक घंटे की हाजिरी जरूरी रहेगी

Advertisement

उज्जैन। निगम-मंडलों के बाद अब कोर्ट के लिए भी राजनैतिक नियुक्तियां शुरू हो गई हैं। इसी कड़ी में शासन ने कोर्ट के लिए 1 लोक अभियोजक(जीपी) और १६ सहायक लोक अभियोजक (एजीपी) नियुक्त किए हैं। कोर्ट में इनकी एक घंटे की हाजिरी जरूरी रहेगी। रवींद्र सिंह कुशवाह लोक अभियोजक बने हैं। वे 2013 से लगातार जीपी हैं।

मनीष गोयल, संजय राव शिंदे, राजेंद्रसिंह चौहान, अजय पांडे, राहुल विपट, संजय गोयल, मनीष श्रीवास्तव, जय शर्मा, महेश यादव, हेमंत गिरजे, मुकेश जैन, सचिन तेनगुरिया, नारायणसिंह डोडिया, (महिदपुर) विनोद व्यास (नागदा) सरदारसिंह चौहान (तराना) रजनीश उपाध्याय (खाचरौद) सहायक लोक अभियोजक बने हैं। वरिष्ठ अभिभाषक सुरेंद्र चतुर्वेदी ने सभी को बधाई दी है।

Advertisement

क्या होगा फायदा
जीपी और एजीपी को रोजाना एक घंटे की हाजिरी जरूरी रहेगी। इसके बदले में उन्हें एक हजार रुपए दिए जाएंगे। जीपी की अनुशंसा पर कलेक्टर एजीपी को कोर्ट आवंटित करेंगे। इन कोर्ट में यह शासन का पक्ष रखेंगे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें