खेलो इंडिया यूथ गेम्स: उज्जैन में मलखंब और योग प्रतियोगिता…

खेलो इंडिया यूथ गेम्स: उज्जैन में मलखंब और योग प्रतियोगिता…

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

28 राज्यों से आएंगे 368 खिलाड़ी और 51 कोच, महाकाल लोक से होंगे रूबरू

मलखंंब में 240 व योगासन में 128 राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा….

उज्जैन।राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत मलखंब और योग प्रतियोगिता उज्जैन में होगी। इसमें 28 राज्यों के 300 से ज्यादा राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी शिरकत करने वाले है। प्रतियोगिता में प्रदर्शन के बाद खिलाड़ी महाकाल लोक के साथ शहर के अन्य मंदिरों का भी भ्रमण करेंगे। इन स्थलों पर खिलाड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच भ्रमण करेंगे। खिलाडिय़ों की दर्शन व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। प्रतियोगिता की टार्च उज्जैन आ चुकी है।

उज्जैन में 1 से 3 फरवरी तक राष्ट्रीय स्तर की योगासन और 6 से 10 फरवरी तक मलखंब स्पर्धा होगी। यानी 31 जनवरी से 11 फरवरी तक शहर में होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स में देशभर से मलखंब के 240 और योगासन के 128 खिलाड़ी अपने-अपने खेलों का प्रदर्शन करेंगे। आवास व्यवस्था के लिये 16 होटल्स में एक-एक नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं।

स्टेशन पर बनेंगे हेल्प डेस्क

शहर के रेलवे स्टेशन पर खिलाडिय़ों के लिए हेल्प डेस्क स्थापित किए जाने की तैयारी की जा रही है। उज्जैन में प्रवेश के दौरान खिलाडिय़ों का अभूतपूर्व स्वागत किए जाने के लिए वॉलेंटियर्स प्रशिक्षित किए जा रहे हैं। खिलाड़ी, कोच, रेफरी, एंपायर व टेक्नीशियन के लिए आवास, परिवहन तथा मेडीकल टीम की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

जाएंगे महाकाल लोक

खिलाडिय़ों को प्रशासन की ओर से महाकाल लोक का भ्रमण कराया जाएगा। लगभग 368 खिलाडिय़ों को अलग-अलग दिन ग्रुपों में ले जाकर महाकाल लोक में स्थापित सभी धरोहरों को दिखाया जाएगा।

इन राज्यों के खिलाड़ी: महाराष्ट्र ,मप्र, यूपी, तमिलनाडु, पुंडुचेरी, गुजरात, गोवा, छत्तीसगढ़, दिल्ली, कर्नाटका, हरियाणा, राजस्थान,तेलंगाना, झारखंड, आंध्रप्रदेश, चंडीगढ़, बिहार, आसाम, ओडिशा, जम्मु-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, दादरनगर हवेली और दमनदीव, मणीपुर, केरला, सिक्कीम और लद्दाख।

Related Articles