घर के मुख्य द्वार पर न रखें ये 5 चीजें, वरना रुक सकती है तरक्की

House Entrance Vastu: वास्तु शास्त्र में घर के मुख्य द्वार को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता है कि इसी रास्ते से घर में सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है। ऐसे में अगर मुख्य दरवाजे के आसपास गलत या अनावश्यक चीजें रखी हों तो इसका असर घर की सुख-शांति, आर्थिक स्थिति और तरक्की पर पड़ सकता है। कई बार लोग अनजाने में ऐसी वस्तुएं दरवाजे के पास रख देते हैं जिन्हें वास्तु के अनुसार शुभ नहीं माना जाता। यही वजह है कि मुख्य द्वार को हमेशा साफ, खुला और व्यवस्थित रखने की सलाह दी जाती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य दरवाजे के पास कूड़ा-कचरा या टूटा हुआ सामान नहीं रखना चाहिए। कई लोग पुराने जूते, टूटी कुर्सियां या खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान मुख्य द्वार के आसपास छोड़ देते हैं, जिसे शुभ नहीं माना जाता। मान्यता है कि ऐसी चीजें घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ाती हैं और परिवार के माहौल पर भी असर डाल सकती हैं। इसके साथ ही आर्थिक परेशानियों और तनाव की स्थिति भी बनी रह सकती है। इसलिए मुख्य द्वार के आसपास हमेशा साफ-सफाई और व्यवस्थित माहौल बनाए रखने की सलाह दी जाती है।
जूते चप्पल दरवाजे के सामने ना रखे
वास्तु शास्त्र में मुख्य द्वार के सामने जूते-चप्पलों का ढेर लगाना शुभ नहीं माना जाता। कहा जाता है कि दरवाजे के पास गंदगी या बिखरे हुए जूते सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह में रुकावट पैदा कर सकते हैं। इसका असर घर के माहौल और वहां आने वाले लोगों पर भी पड़ सकता है। इसलिए जूते-चप्पलों को हमेशा व्यवस्थित तरीके से एक तरफ रखने की सलाह दी जाती है। साथ ही मुख्य द्वार के आसपास रोजाना साफ-सफाई बनाए रखना भी जरूरी माना गया है।
सुखे या कांटेदार पोधे न राखे
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर सूखे या कांटेदार पौधे रखना शुभ नहीं माना जाता। मान्यता है कि सूखे पौधे घर में उदासी और रुकावट का संकेत देते हैं, जबकि कांटेदार पौधे तनाव और विवाद बढ़ाने का कारण बन सकते हैं। इसके बजाय घर के प्रवेश द्वार पर हरे-भरे और ताजे पौधे लगाना बेहतर माना जाता है। खासतौर पर तुलसी या खुशबू वाले पौधे सकारात्मक माहौल बनाने में मदद करते हैं।
हल्की रोशनी दरवाजे के आस-पास रखे
वास्तु में मुख्य दरवाजे के आसपास हल्की रोशनी बनाए रखने की भी सलाह दी जाती है। कहा जाता है कि अंधेरा नकारात्मकता बढ़ा सकता है, इसलिए प्रवेश द्वार पर पर्याप्त रोशनी होना जरूरी माना जाता है। साथ ही दरवाजे की घंटी, कुंडी और अन्य जरूरी चीजें भी सही स्थिति में होनी चाहिए। टूटी या खराब वस्तुएं घर के माहौल पर नकारात्मक असर डाल सकती हैं। माना जाता है कि वास्तु के ये आसान नियम घर में सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने में सहायक होते हैं।





