Popup Image
Advertisement

चिंतामण ब्रिज पर मिली युवक की लाश

भाई ने की शिनाख्त, कर्ज से था परेशान, सुसाईड नोट हुआ बरामद…

उज्जैन। मार्केटिंग का काम करने वाले युवक का शव चिंतामण ब्रिज के पास से महाकाल पुलिस ने बरामद कर शव को पीएम के लिये जिला अस्पताल पहुंचाया और शिनाख्त कराई।

Advertisement

ललित पिता अशोक मेहता 43 वर्ष निवासी ढांचा भवन मार्केटिंग का काम करता था। उसका शव महाकाल पुलिस ने सुबह चिंतामण ब्रिज के पास से बरामद किया। मृतक के पास से मिले सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। मृतक के भाई प्रवीण ने अस्पताल पहुंचकर शव की शिनाख्त की और पुलिस को बताया कि ललित कल सुबह खाने के बाद घर से निकला था।

उसकी मृत्यु किन कारणों से हुई इसका खुलासा पीएम रिपोर्ट के बाद होगा। पुलिस ने बताया कि मृतक के पास मिले सुसाइड नोट में एक लाख रुपये से अधिक का कर्ज होने की बात लिखी है। परिजनों के बयान के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। ललित का एक बेटा है और वह चाय पत्ती की मार्केटिंग करता था लेकिन पिछले कुछ दिनों से काम छोड़ दिया था। कर्ज को लेकर ललित पिछले कई दिनों से परेशान था। संभवत: इसी कारण उसने आत्महत्या की।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें