Popup Image
Advertisement

चुनावी तरकश…उज्जैन उत्तर: टिकट के लिए कांग्रेस में एक ‘राय’ नहीं

विधानसभा चुनाव प्रत्याशी चयन को लेकर खींचतान के बीच उज्जैन उत्तर के टिकट के लिए कांग्रेस में एक राय नहीं है। कांग्रेस के एक नेताजी उज्जैन उत्तर विधानसभा क्षेत्र से टिकट मांग रहे हैं। वे भी अन्य दावेदारों की तरह दौड़ में शामिल होकर कभी भोपाल तो कभी दिल्ली के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन हालात यह है कि उनके समर्थकों को भी भरोसा नहीं है कि उन्हें टिकट मिल जाएगा।

Advertisement

वहीं विरोधियों की राय है कि ऐसा इसलिए होगा क्योंकि उनका नाम तो पेनल में है ही नहीं? इस समय भाजपा और कांग्रेस के लिए उज्जैन उत्तर को लेकर सबसे अधिक उत्सुकता बनी हुई है।

जहां भाजपा ने उज्जैन उत्तर से नाम होल्ड पर रखा हुआ है, वहीं कांग्रेस की सूची ही जारी नहीं हुई है। ऐसे में कांग्रेस के सभी दावेदार अपने-अपने स्तर पर लगे हुए हैं। वे कभी भोपाल तो कभी दिल्ली के चक्कर लगा रहे हैं। उज्जैन उत्तर से कांग्रेस के पेनल में गए नामों को लेकर दावे चल रहे हैं।

Advertisement

यह दावा किया जा रहा है कि उत्तर से सिर्फ दो नामों का पेनल ही भोपाल गया था। वहां से भी यही नाम दिल्ली गए हैं। दिल्ली में बैठे मुखियाओं द्वारा भी एक सर्वे करवाया गया है। उस सर्वे के अनुसार यहां से गए दो ही नामों पर मंथन किया जाएगा। इन्हीं दोनों मेें से किसी एक का टिकट फायनल होगा।

इन्ही दो नामों को लेकर तीन लोग अपनी दावेदारी जता रहे हैं। तीनों दावेदारों का कहना है कि पेनल में गए दो नाम में से एक नाम हमारा है। ऐसे में पार्टी के जमीनी कार्यकर्ता अब उस तीसरे को ढूंढ रहे हैं, जिसका नाम नहीं है लेकिन जो जोर-शोर के साथ अपनी दावेदारी को पक्की दिखा रहे हैं। हालांकि इनके समर्थकों ने इन्हें राय दी है कि ‘जब अपने को पता है कि अपन रेस में नहीं हैं तो खालीपीली क्यों दौड़े जा रहे हो?’

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें