जिले की सभी सात विधानसभा में महिला मतदाता रहेंगी निर्णायक

By AV NEWS

उज्जैन उत्तर में महिला मतदाता ज्यादा, सबसे अधिक थर्ड जेंडर भी इसी क्षेत्र में

अक्षरविश्व न्यूज . उज्जैन:विधानसभा चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। जिले में इस बार सभी नौ विधानसभा सीटों पर महिला मतदाता निर्णायक भूमिका में रहेगी। जिले की मतदाता सूची के अनुसार,पुरुष मतदाता की संख्या से 16306 महिला मतदाता कम है। उज्जैन उत्तर में पुरूष से ज्यादा महिला मतदाता है। वहीं सबसे अधिक थर्ड जेंडर वोटर्स भी इसी क्षेत्र में है।

जिले की मतदाता सूची में 15 लाख 36 हजार 756 मतदाता है। इसमें पुरुष मतदाता की संख्या 07 लाख 76 हजार 495 और महिला मतदाता की संख्या 07 लाख 60 हजार 189 है। उज्जैन उत्तर विधानसभा में पुरुषों की अपेक्षा महिला मतदाता की संख्या 204 ज्यादा है। ऐसे में इस विधानसभा में महिलाएं निर्णायक भूमिका में रहेगी। जिले में 72 इसमें से उज्जैन उत्तर 25 थर्ड जेंडर वोटर्स हैं।

महिला मतदाताओं की बात करें तो उज्जैन दक्षिण में भी पुरूष-महिला मतदाताओं की संख्या में बहुत ही कम अंतर है। इस क्षेत्र में महिला मतदाताओं की संख्या पुरूष मतदाताओं की संख्या से नाममात्र का 985 का अंतर है। जिले की अन्य ग्रामीण विधानसभाओं में यह अंतर बहुत अधिक है।

Share This Article