Advertisement

टाइल्स व्यापारी अपने ही शोरूम में फंदे पर लटका मिला

इंदौर रोड क्षेत्र की घटना, देर रात काम का बोलकर घर से गए थे शोरूम

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। शहर के एक प्रतिष्ठित टाइल्स व्यापारी का शव बुधवार सुबह उनके ही शोरूम में फंदे पर लटका मिला है। देर रात घर से गए और वापस नहीं लौटे तो सुबह ५ बजे परिजनों ने उनका शव फंदे पर लटका देख पुलिस को घटना की सूचना दी। मामला नानाखेड़ा क्षेत्र के विद्यानगर में रहने वाले अक्षांश (३६वर्ष) पिता सतीश जैन (प्रॉपटी ब्रोकर) का है। उनका इंदौर रोड पर दो तालाब के आगे टाइल्स के नाम से बड़ा शोरूम है। अक्षांश का पास में ही घर है। परिजनों ने बताया कि रात करीब ११.३० बजे वे घर से यह कहकर शोरूम के लिए निकले थे कि उन्हें कुछ काम है और देर रात को लौटेंगे।

इसके बाद परिवारजन सो गए। सुबह तक जब अक्षांश घर नहीं लौटे तो पास ही रहने वाले उनके भाई डॉ. भूमध्य जैन उन्हें तलाशते हुए शोरूम पहुंचे। वहां अक्षांश लोहे की चेन से बने फंदे पर लटके हुए थे। घटना की सूचना तत्काल नानाखेड़ा पुलिस को दी गई। पुलिस ने लाश कब्जे में लेकर बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दी है। परिवारजन घटना से स्तब्ध हैं और घटना को लेकर कुछ भी कहने की स्थिति में हैं। अक्षांश शादीशुदा हैं और छोटा बच्चा भी है। पुलिस के मुताबिक मामला प्रथमदृष्टया आत्महत्या का लग रहा है।

Advertisement

खाल में नहाने उतरा डूबने से मौत
उज्जैन। ग्राम टुकराल थाना माकड़्रौन निवासी बाबूलाल पिता रामचंद्र सोलंकी (46) मंगलवार शाम को अपने मित्र सुरेश के साथ ढूंढेश्वर महादेव खेड़ा चितावलिया गया था। वहां वे दर्शन के पहले पास ही स्थित खाल में भरे पानी में नहाने गए। पानी में उतरने के बाद बाबूलाल गहरे पानी में चला गया और डूब गया। सुरेश ने ग्रामीणों को एकत्रित किया। सूचना देकर बेटे शुभम और पत्नी चंदाबाई को बुलाया। रात को बाबूलाल का शव बाहर निकाला गया। बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें