Popup Image
Advertisement

ढांचा भवन से 10.57 लाख के साथ युवक गिरफ्तार

पुलिस ने रुपये जब्त कर इनकम टैक्स विभाग को दी सूचना

Advertisement

उज्जैन। चिमनगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ढांचा भवन में आयोजित शादी कार्यक्रम वाले घर से युवक को पकड़कर उसके पिट्ठू बैग से 10.57 लाख रुपये बरामद किये। पुलिस ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर इनकम टैक्स विभाग को सूचना दी है।

एसआई करण खोवाल ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने सांदीपनि नगर ढांचा भवन स्थित एक मकान पर दबिश दी जहां से दीपेश पिता आनंद पाण्डे 28 वर्ष निवासी महानंदा नगर को हिरासत में लेकर उसके पिट्ठू बैग की तलाशी ली। बैग में 500 के नोटों की गड्डीयां थीं।

Advertisement

दीपेश पाण्डे को थाने लाकर रुपयों की गिनती की गई जो कुल 10 लाख 57 हजार निकले। दीपेश से रुपयों के बारे में पूछताछ की गई साथ ही कागजात भी मांगे। उसने पुलिस को बताया कि रुपये बैंक से विधिवत निकालकर लाया हूं लेकिन इसके कागजात वह पुलिस को उपलब्ध नहीं करा पाया। एसआई खोवाल ने बताया कि दीपेश के खिलाफ धारा 102 में केस दर्ज कर रुपये जब्त किये गये हैं साथ ही इनकम टैक्स विभाग को भी सूचना दी गई है। हालांकि दीपेश को रात में ही कागजी खानापूर्ति के बाद थाने से छोड़ दिया गया।

जिला अस्पताल के आयुष विभाग में चोरी- जिला अस्प्ताल परिसर स्थित आयुष विभाग के दरवाजे का ताला तोड़कर अज्ञात बदमाश ने 10 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया जिसकी रिपोर्ट डॉ. महेन्द्र कोसल निवासी इंद्रा नगर ने कोतवाली थाने में दर्ज कराई।

Advertisement

पुलिस को देखकर बैग फेंका था युवक ने
मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ढांचा भवन स्थित मकान पर पहुंची। सूत्रों ने बताया कि पुलिस को देखकर दीपेश ने कमरे का दरवाजा लगा लिया और छत पर पहुंचकर रुपयों से भरा बैग घर के पीछे फेंक दिया था जहां से पुलिस ने उक्त बैग बरामद कर दीपेश को पकड़ा।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें