Advertisement

तीन साल बाद जनवरी में फिर पारा 6.5 डिग्री पर…

उज्जैन। दो दिनों से कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत थी। रविवार को भी दिन का तापमान 26 डिग्री से ऊपर पहुंच गया था। बीती रात अचानक मौसम का पलटवार हुआ और पारा तीन डिग्री लुढ़क गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

स्थिति यह बनी कि जनवरी में तीन साल बाद पारा 6.5 डिग्री पर आ गए। जो इस सीजन का सबसे कम तापमान रहा। 20 जनवरी 2020 को भी रात का तापमान 6.5 डिग्री दर्ज किया गया था।

उत्तर की ओर से बर्फीली हवाएं आ रही है। इससे मौसम में ठंडक बनी हुई हैं। रविवार की शाम को हवा की रफ्तार 4 किलोमीटर प्रतिघंटा की रही। वहीं मौसम भी पूरी तरह साफ रहा। दिन के तापमान में मामूली वृद्धि हुई और यह 26.2 डिग्री दर्ज किया गया।

Advertisement

रात में अचानक तापमान में गिरावट आई और यह 6.0 डिग्री से लुढ़ककर 6.5 डिग्री पर पहुंच गया। यह इस सीजन का सबसे कम तापमान रहा। इससे सुुबह में कंपकंपी बढ़ गई।

आर्द्रता का प्रतिशत भी बढ़कर 91 हो गया। इससे पहले इस सीजन का सबसे कम तापमान 7.2 डिग्री रहा था। मकर संक्रांति तक मौसम में इसी तरह ठंडक घुली रहेगी। अगले चौबीस घंटे में उज्जैन जिले में मौसम शुष्क बना रहने का पूर्वानुमान है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें