Popup Image
Advertisement

त्रिवेंद्रम-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में आग, दो एसी कोच जले, यात्री सुरक्षित

हादसा : रतलाम से निकली थी ट्रेन, विक्रमगढ़-आलोट स्टेशन के पास अचानक भभक उठी

Advertisement

कोटा। कोटा मंडल में त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (12431) के 2 एसी कोच में आग लग गई। हादसा रविवार सुबह करीब 5.15 बजे लूणी रीछा-विक्रमगढ़ आलोट (मध्य प्रदेश) स्टेशन के बीच हुआ। बोगी में फंसे सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। हादसे की वजह से इस रूट पर रेल यातायात प्रभावित रहा। कई ट्रेन को नागदा, रतलाम और कोटा स्टेशन पर रोका गया।

आग ट्रेन के कोच नंबर बी-1 और उसके पीछे लगे सेकेंड लगेज कम गार्ड वैन में लगी थी। हादसे की जानकारी के बाद कोटा जंक्शन पर हूटर बजने लगे। राहत और बचाव टीम मौके के लिए रवाना हुई। सीनियर डिवीजनल कॉमर्शियल मैनेजर सौरभ जैन ने बताया कि कोच में 68 यात्री सवार थे। आग लगने की खबर गार्ड ने लोको पायलट को दी थी। इसके बाद ट्रेन को रुकवाया गया। पैसेंजर्स को बाहर निकाला। करीब 15 मिनट में पूरा कोच खाली करा लिया गया। कुछ मिनटों में आग पूरे कोच में फैल गई थी।

Advertisement

15 मिनट में ताबड़तोड़ 68 मुसाफिरों को निकाल लिया

गार्ड ने दी थी लोको पायलट को सूचना दी

Advertisement

बिजली कनेक्शन काटा, ट्रैफिक भी रोका

दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर ट्रैफिक को रोका गया है। ट्रेन का बिजली कनेक्शन काट दिया गया है। कोच को भी ट्रेन से काटकर अलग किया गया। करीब दो घंटे बाद कोच में लगी आग बुझा ली गई। पैसेंजरों को दूसरे कोच में शिफ्ट किया गया। ट्रेन को करीब साढ़े चार घंटे बाद कोटा के लिए रवाना किया गया। कोटा में ट्रेन में एक्स्ट्रा कोच लगाया जाएगा। जिसमें हादसे वाले कोच के पैसेंजर्स को शिफ्ट किया जाएगा।

6 ट्रेनों के पर असर

सौरभ जैन ने बताया कि हादसे के कारण दोनों ओर की 5 से 6 ट्रेनों के शेड्यूल पर असर हुआ है। ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशन पर रोका गया था। जैन ने बताया कि पैसेंजर्स के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए है। जहां से वे ट्रेनों की टाइमिंग को लेकर जानकारी ले सकते हैं।

कोटा पहुंचने से पहले हादसा
त्रिवेंद्रम राजधानी रविवार सुबह करीब 3.45 बजे रतलाम जंक्शन से रवाना हुई थी। इसका अगला स्टॉप सुबह 8.45 बजे कोटा जंक्शन था। राजस्थान में एंट्री से पहले विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन के पास एसी कोच भभक उठा। कुछ मिनटों बाद आग पीछे के लगेज कोच तक पहुंच गई। यहां रखा पैसेंजर्स का सामान जल गया। इस कोच में कोई यात्री नहीं था।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें