Popup Image
Advertisement

दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन का अधिवेशन विधान से प्रारंभ

उज्जैन। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन का २७वां राष्ट्रीय अधिवेशन में शनिवार को सुबह जिनेंद्र अभिषेक और तपोभूमि पर पंच परमेष्ठी मंडल विधान का आयोजन हुआ। आदिनाथ निलय कान्हा वाटिका में राष्ट्रीय स्वरसंधि अंताक्षरी स्पर्धा का आयोजन भी किया गया।

Advertisement

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धर्मेन्द्र जैन, अंकुर पाटनी, संजय बडज़ात्या थे। सूत्रधार नीता धवल थी। शनिवार रात्रि 7.30 बजे विभिन्न रीजन अपनी-अपनी प्रतिभा के रूप में टेलेंट शो में प्रदर्शन करेंगे। प्रदीप झांझरी ने बताया कि 8 जनवरी रविवार को प्रात: जिन अभिषेक के पश्चात 27 ध्वजों का ध्वजारोहण होगा।

इस अवसर पर प्रभु चित्र अनावरण, लाईफटाईम एचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित समारोह, स्मारिका विमोचन किया जाएगा। दोपहर को विशेष सत्र में बैनर प्रेजेंटेशन होगा। सेवा करने वाले ग्रुपों के साथ पदाधिकारिया का सम्मान होगा। आगामी सत्र के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष, महासचिव एवं कोषाध्यक्ष की घोषणा होगी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें