Popup Image
Advertisement

पंचक्रोशी मार्ग पर अचानक गिरा पेड़

उज्जैन। लालपुर से आकर देवास रोड पर मिलने वाले पंचक्रोशी मार्ग पर शनिवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़ा पेड़ हवा के झौंके में अचानक बीच तने से टूट गया और नीचे से गुजर रही बिजली लाइन के तार पर जा गिरा। इससे बिजली का खंभा तिरछा हो गया। सूचना पर नागझिरी पुलिस मौके पर पहुंची और लालपुर रोड का ट्रैफिक रुकवाया।

Advertisement

कुछ ही देर में देवास रोड से लालपुर रेलवे ब्रिज तक वाहनों की कतार लग गई। हालांकि, गनीमत रही कि जिस समय पेड़ गिरा उस वक्त लाइन बंद थी। पुलिस ने तार अलग कर पेड़ के टूटे हिस्से को हटवातेे हुए 15-20 मिनट बाद ट्रैफिक शुरू करवाया जिससे वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें