Popup Image
Advertisement

पंडाल में 3 बच्चे समेत 5 लोग जिंदा जले

भदोही में भगवान शंकर-मां काली की लीला देखने उमड़ी भीड़, शार्ट सर्किट हो गया

Advertisement

मंच के सामने 150 से ज्यादा लोग बैठे थे

भदोही। उत्तर प्रदेश के भदोही में रविवार रात एक दुर्गा पंडाल में 5 लोग जिंदा जल गए। इनमें 3 बच्चे और 2 महिलाएं शामिल हैं। यह हादसा उस वक्त हुआ जब भगवान शंकर- मां काली की लीला का मंचन चल रहा था। मंच के सामने 150 से ज्यादा लोग बैठे थे। इनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल थे। तभी मंच के दाईं तरफ अचानक आग भड़क गई।

Advertisement

इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, 20 सेकेंड में आग पूरे पंडाल में फैल गई। पहले तो लोगों को कुछ समझ ही नहीं आया। जैसे ही आग की लपटें बढ़ीं, अफरा-तफरी मच गई। जिसे जहां जगह मिली, लोग वहां भागने लगे। भीड़ ज्यादा होने की वजह से लोग जब तक बाहर निकलते, उससे पहले आग की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों ने किसी तरह उन्हें निकाला। तब तक 67 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए थे।

पांचों ने अस्पताल में दम तोड़ा
घायलों को वाराणसी और प्रगायराज ले जाया गया। हादसे के 3 घंटे बाद रविवार रात 11 बजे घायल 12 साल के अंकुश सोनी और 45 साल की जया देवी ने दम तोड़ दिया। इसके बाद, सोमवार सुबह 9 बजे फिर बुरी खबर आई। 8 साल के हर्षवर्धन, 10 साल के नवीन और 48 साल की आरती भी जिंदगी की जंग हार गईं। इस तरह इस हादसे में अब तक 5 लोग दम तोड़ चुके हैं। 47 की हालत गंभीर है। इनके अलावा 15 लोग मामूली रूप झुलसे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि मरने वालों का आंकड़ा और बढ़ सकता है।

Advertisement

पूजा अनुमति के बावजूद फायर ब्रिगेड की गाड़ी खड़ी नहीं थी
दुर्गा पूजा की अनुमति ली गई थी। मगर, परिसर के आस-पास अग्निशमन विभाग की फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं खड़ी थी। हादसे के करीब 20 मिनट के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पहुंची। 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें