क्रॉस केस दर्ज
उज्जैन। चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र स्थित पटेल नगर में गणेशोत्सव के दौरान दो पक्षों के बीच लाठी, डंडे और हथियार चल गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ क्रॉस केस दर्ज कर मामला जांच में लिया है। पुलिस ने बताया पटेल नगर में गणेशोत्सव के दौरान प्रसाद वितरण की बात को लेकर साहिल पिता विजय यादव और नरेश थानी के बीच विवाद हो गया।
दोनों ने एक दूसरे पर हमला किया। देखते ही देखते बात बढ़ गई और दोनों पक्षों की तरफ से हथियार निकल गए। घटना में एक पक्ष से साहिल, निरंजन, उमेश यादव और महेश साहू घायल हैं। दूसरे पक्ष से नरेश थानी, सिद्धार्थ थानी, कार्तिक थानी, ओम थानी को भी चोट लगी है। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ क्रॉस केस दर्ज कर लिया है।
बांदका प्लांट के समीप हादसा, महिला की मौत
उज्जैन। घट्टिया थाना क्षेत्र में बांदका स्टील प्लांट के सामने बाइक की भिडंत में एक महिला की मौत हो गई। महिला के पति सहित दोनों बाइक पर सवार तीन अन्य लोग घायल गंभीर घायल हैं। पुलिस ने गुरुवार सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस ने बताया चंदाबाई राठी की हादसे में मौत हो गई हैुं। वे पति कन्हैयालाल राठी के साथ रिश्तेदारी में किसी की मौत होने पर गमी के कार्यक्रम में गई थीं। हादसे में पति कन्हैयालाल भी गंभीर घायल हैं। जिस बाइक से भिडंत हुई उस पर सवार दोनों युवक भी गंभीर घायल हैं।