Popup Image
Advertisement

पत्नी की दवा लेने बाइक से गए युवक की दुर्घटना में मौत

उज्जैन। दो दिन पूर्व एक ग्रामीण युवक बाइक से गिरकर घायल हो गया था। उसे गंभीर चोंट आने पर फ्रीगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था।

Advertisement

दो दिन इलाज के बाद उसकी कल रात को मौत हो गई। पुलिस के अनुसार तूफानसिंह पिता नृसिंह चौहान 25 साल निवासी मैनावदा (रतलाम) गांव में ही पत्नी के साथ सोयाबीन काटने गया था। पत्नी की तबीयत खराब होने पर घर पर छोड़ा और दोस्त संजू के साथ महिदपुर सिटी दवा लेने बाइक से गया।

वापस गांव आ रहा था। रास्ते में सोयाबीन कटी हुई पड़ी थी और कुछ बच्चे भी खेल रहे थे। उसने गाड़ी का जोर से ब्रेेक लगाया जिससे गिर गया। उसे गंभीर चोंटे आई। दुर्घटना में संजू बच गया। तूफानसिंह की इलाज के दौरान मौत होने के बाद आज सुबह जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया।

Advertisement

चैकिंग में पिस्टल के साथ पकड़ाया बदमाश

उज्जैन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के पहले महाकाल मंदिर क्षेत्र सहित पूरे शहर में चैकिंग की जा रही है। चैकिंग के दौरान शनिवार की शाम को लोहे के पुल से महाकाल थाना पुलिस ने एक बदमाश को पकड़ा। उसके पास से एक पिस्टल व जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।

उसके साथ दो अन्य साथी थे जो मौके से फरार हो गए। पुलिस ने लोहे के पुल से वजीर पार्क निवासी जुबेर पिता जफर बेग को पकड़ा है। वह अपने साथियों के साथ महाकाल क्षेत्र में अपराध की नीयत से घूम रहा था। जुबेर से पूछताछ की जा रही है। उसके खिलाफ महाकाल थाना में दो और नीलगंगा थाना में एक प्रकरण दर्ज है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें