परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने किये महाकाल के दर्शन

By AV NEWS

उज्जैन: इस साल मई में आप नेता राघव चड्ढा से सगाई करने के बाद परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में सुर्खियां बटोरीं। दोनों सितंबर में शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। शादी से पहले परिणीति और राघव महादेव का आशीर्वाद लेने के लिए उज्जैन के महाकाल मंदिर पहुंचें। यहां उन्होंने नंदीहाल में बैठकर शिव आराधना की। मंदिर के पुजारी यश गुरु ने मंत्र उच्चारण के साथ पूजन पाठ करवाया।

दोनों ने किया भगवान का पूजन

दरअसल, सावन माह चल रहा है। गर्भगृह में प्रवेश पर प्रतिबंध है, इसलिए दोनों ने गर्भगृह की चौखट पर मत्था टेका यही से बाबा महाकाल की पूजन आरती की। अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा जहां साड़ी पहने दिखाई दीं तो वहीं मंगेतर भी पारंपरिक वेशभूषा कुर्ते पजामे में बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे थे।

25 सितंबर को कर सकते है शादी 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राघव चड्ढा और परिणिति चोपड़ा की शादी पंजाबी रीति रिवाजों के साथ होगी। 25 सितंबर डेट बताई जा रही है लेकिन अभी ऑफिशियल जानकारी नहीं आई है। यहां तक कि ये भी बताया जा रहा है कि शादी राजस्थान में होगी। वह बड़ी बहन प्रियंका चोपड़ा की तरह ही मुबई में नहीं बल्कि राजस्थान के किसी शहर में करेंगी। बीते दिनों वह राघव चड्डा के साथ वेन्यू देखने भी गई थीं। एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह अक्षय कुमार के साथ ‘द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू’ की शूटिंग कर रही हैं।

Share This Article