Popup Image
Advertisement

पांच डेरों पर दबिश, 147 से ज्यादा हिरासत में

25 से अधिक दोपहिया वाहन जब्त, 22 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। पुलिस ने बीती रात पांच संदिग्ध डेरों पर दबिश देकर १४७ से ज्यादा को हिरासत में लिया। इस दौरान २५ से अधिक दोपहिया वाहन जब्त किए और २२ पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। सभी को थाने लाकर पूछताछ करते हुए पहचान की जांच की।

दरअसल, पुलिस ने अपराध नियंत्रण, संगठित अपराधों पर अंकुश, फरार एवं आदतन अपराधियों की निगरानी और संदिग्ध गतिविधियों पर कार्रवाई के लिए कार्तिक मेला ग्राउंड स्थित डेरा, पंवासा पारदी डेरा, चिमनगंज क्षेत्र स्थित आकाश पेट्रोल पंप के पास डेरा, थाना भैरवगढ़ क्षेत्र स्थित नाथ डेरा, थाना घट्टिया क्षेत्र स्थित लाखेड़ा पारदी डेरा पर दबिश दी।

Advertisement

पांच थानों के बल के साथ एएसपी शहर आलोक शर्मा, सीएसपी कोतवाली राहुल देशमुख एवं सीएसपी जीवाजीगंज पुष्पा प्रजापति के साथ थाना प्रभारियों, बल एवं सायबर सेल पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए डेरों से 147 लोगो को पकड़ा। कार्रवाई 25 से अधिक दोपहिया वाहन जब्त किए गए जिनके स्वामित्व, दस्तावेजों एवं वैधानिक स्थिति की जांच की जा रही है।

22 लोगों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज पाए जाने पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। दबिश के दौरान अफरा-तफरी मच गई। कई लोगों ने भागने की कोशिश की जिन्हें घेराबंदी कर गिरफ्त में लिया।

Advertisement

साइबर सेल एवं फील्ड यूनिट की संयुक्त टीमों ने तकनीकी साक्ष्यों, लोकेशन डेटा एवं पूर्व रिकॉर्ड के आधार पर इन लोगों की जांच में यह भी सामने आया कि इनमें से कई व्यक्ति संगठित रूप से संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त रहते हुए उज्जैन जिले के अतिरिक्त आसपास के अन्य जिलों में भी वारदातों को अंजाम देते हैं।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें