Advertisement

पिंपल और एक्ने से चाहिए छुटकारा? नीम की पत्तियों का ये फेसपैक देगा असरदार निखार

गर्मियों के सीजन में स्किन पर तेल की परत जमने लगती है। धूल-मिट्टी की वजह से चेहरे पर पिंपल और एक्ने जैसी प्रॉब्लम्स आम हो जाती हैं। अगर आप भी इनसे परेशान हैं, तो नीम फेसपैक एक नेचुरल और इफेक्टिव सोल्यूशन हो सकता है। नीम में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल प्रॉपर्टीज भरपूर मात्रा में होती हैं, जो स्किन को डीप क्लीन करने में मदद करती हैं।

Advertisement

पिंपल और एक्ने से छुटकारा

रोजाना नीम फेस मास्क लगाने से चेहरे के पिंपल और एक्ने की समस्या कम हो सकती है। नीम में मौजूद बैक्टीरिया-फाइटिंग एलिमेंट्स एक्ने को कंट्रोल करने में काफी हेल्पफुल होते हैं। रेगुलर यूज से चेहरा एक्ने-फ्री और साफ दिखने लगता है।

एक्स्ट्रा ऑयल को करें बैलेंस

गर्मियों में चेहरे पर ऑयीनेस बढ़ जाती है। नीम फेस मास्क रोजाना लगाने से स्किन पर जमा एक्स्ट्रा ऑयल हट जाता है और सेबम प्रोडक्शन बैलेंस होता है। इससे चेहरे पर फ्रेश और मैट लुक आता है।

Advertisement

दाग-धब्बे होंगे हल्के

नीम फेस मास्क में मौजूद नेचुरल इंग्रेडिएंट्स स्किन के डार्क स्पॉट्स और पिगमेंटेशन को लाइट करने में मदद करते हैं। रेगुलर अप्लाई करने से चेहरे के दाग-धब्बे धीरे-धीरे फेड होने लगते हैं।

नेचुरल ग्लो पाएं

रोजाना नीम फेस मास्क लगाने से स्किन को ठंडक मिलती है। सनबर्न, जलन और रैशेज जैसी प्रॉब्लम्स कम होती हैं, जिससे चेहरे पर नेचुरल ग्लो आने लगता है। रेगुलर यूज से स्किन हेल्दी और रेडिएंट दिखती है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें