Advertisement

पिता को पीटा, बचाने गए बेटे को भी मारा और कार तोड़ दी

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन/नागदा। जिले के नागदा क्षेत्र के गांव गोथरा में मकानपर कब्जे के विवाद में सोमवार रात को मारपीट की घटना सामने आई है। जिसमें पिता-पुत्र को घायल कर उनकी कार तोड़ दी गई।

 

Advertisement

घटना में गंभीर घायल शंकर पिता रतनलाल सोलंकी (55 निवासी गोथरा का चरक जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायल शंकर ने बताया कि गांव में ही उनके एक दूसरे मकान पर लाल पिता अनूप ने कब्जा कर लिया है। इस मामले में कोर्ट ने भी दो महीने पहले उन्हें वहां से हटने का आदेश दिया है। लेकिन लालसिंह वहां से हटने को तैयार नहीं है।

सोमवार को पास मऊड़ी गांव में शंकर अपने नाती के साथ गया था। वहां पर लालसिंह से विवाद हुआ और लालसिंह ने अपने बेटो रतनलाल और ओमप्रकाश के साथ शंकर को बुरी तरह पीट दिया। घटना की सूचना नाती ने शंकरलाल के बेटे प्रहलाद को दी। प्रहलाद तुरंत कार से मौके पर पहुंचा तो आरोपियों ने प्रहलाद को भी पीटा और तलवार से उसकी कार तोड़ दी। बाद में लोगों ने बीचबचाव कराया और दोनों को अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत देखते हुए शंकर को चरक अस्पताल भेजा गया है। नागदा मंडी पुलिस द्वारा प्रकरण कायम किया गया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें