Popup Image
Advertisement

पीएम आवास बनाने मेें मप्र देश में प्रथम

10 लाख स्वीकृत आवास में से 9 लाख बना दिए, सीएम डॉ. यादव को किया सम्मानित

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। शहरी क्षेत्र में पीएम आवास बनाने में मध्यप्रदेश देश में पहले पायदान पर पहुुंच गया है। प्रदेश में 10 लाख पीएम आवास स्वीकृत किए गए थे, इसमें से 9.80 लाख पूर्ण हो गए है। इस उपलब्धि पर सीएम डॉ. मोहन यादव का नईदिल्ली में सम्मान किया गया।

दरअसल शहरी क्षेत्र में पीएम आवास योजना का क्रियान्वयन नगरनिगम, नगरपालिका और नगर पंचायत परिषद करती है। नगरीय प्रशासन विभाग के आयुक्त संकेत भोंडवे ने बताया कि मध्यप्रदेश में योजना का क्रियान्वयन बेहतर तरीके से किया गया। प्रदेश ने इस योजना में 98.4 फीसदी का लक्ष्य हासिल किया है, जो पूरे देश में पहले नंबर पर है।

Advertisement

क्या है पीएम आवास योजना- शहरी क्षेत्र में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बेहतर जीवन जीने के लिए सुरक्षित और सम्माजनक आवास उपलब्ध कराए जाते हैं। इसके तहत नगरीय विभाग तय राशि देता है। यह राशि 2.50 लाख रुपए तक होती है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें