Popup Image
Advertisement

पीएम किसान योजना: क्या 18 जून को जारी होगी 23वीं किस्त? किसान यहां जानें पूरी सच्चाई

अगर आप किसान हैं और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के पात्र लाभार्थियों में शामिल हैं, तो इस योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता का लाभ उठा सकते हैं।

Advertisement

फिलहाल किसानों को योजना की 23वीं किस्त का इंतजार है, जिसके तहत लाभार्थियों के खातों में 2-2 हजार रुपये भेजे जाएंगे। इसी बीच यह चर्चा भी तेज है कि सरकार 18 जून को अगली किस्त जारी कर सकती है। आइए जानते हैं इस दावे में कितनी सच्चाई है।

23वीं किस्त को लेकर क्या चल रही है चर्चा?

किसानों के बीच यह बात तेजी से फैल रही है कि पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त 18 जून को जारी हो सकती है।

Advertisement

अब तक इस योजना के तहत कुल 22 किस्तें किसानों के खातों में भेजी जा चुकी हैं।

ऐसे में करोड़ों लाभार्थी अब अगली यानी 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं।

Advertisement

18 जून की तारीख को लेकर क्यों लगाई जा रही अटकलें?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त 18 जून 2024 को जारी की गई थी।

इसी आधार पर कई लोग अनुमान लगा रहे हैं कि 23वीं किस्त भी 18 जून 2026 को जारी की जा सकती है।

उस समय 17वीं किस्त का लाभ देशभर के 9 करोड़ से ज्यादा पात्र किसानों को मिला था।

23वीं किस्त कब आ सकती है?

यदि आप यह मान रहे हैं कि 23वीं किस्त 18 जून को ही आएगी, तो फिलहाल ऐसी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

केंद्र सरकार की ओर से अभी तक 23वीं किस्त जारी करने की तारीख का ऐलान नहीं किया गया है।

पीएम किसान योजना के तहत आमतौर पर प्रत्येक किस्त लगभग चार महीने के अंतराल पर जारी की जाती है।

पिछली यानी 22वीं किस्त मार्च महीने में किसानों के खातों में भेजी गई थी।

ऐसे में चार महीने का अंतराल जून में पूरा हो रहा है, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए माना जा रहा है कि 23वीं किस्त जुलाई में जारी की जा सकती है।

हालांकि, लाभार्थियों को अंतिम तारीख के लिए सरकार की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें