Advertisement

प्याज की आवक शुरू, किसानों हो रहे मायूस

5 से 13 प्रति किलो तक सिमटे भाव, किसान बोले-लागत निकालना भी मुश्किल

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। कृषि उपज मंडी में गर्मी वाले नेफेड प्याज की आवक शुरू हो गई है, लेकिन शुरुआती दौर में ही किसानों को सही दाम नहीं मिल पा रहे हैं। बेमौसम बारिश और खराब मौसम के कारण इस बार प्याज का आकार छोटा रह गया है, जिसका सीधा असर उसकी कीमतों पर पड़ रहा है।

मंडी में वर्तमान में 3000 से 4000 कट्टे की आवक हो रही है। किसानों को प्याज के भाव 500 से 1300 प्रति क्विंटल के बीच मिल रहे हैं। किसान कमल पटेल के अनुसार, पैदावार कम होने और उचित मार्केटिंग न मिलने के कारण लागत निकालना भी मुश्किल हो रहा है। गौरतलब है कि पिछले साल प्याज रोकने वाले किसानों को भारी आर्थिक चपत लगी थी। भाव गिरकर 2 से प्रति किलो तक आ गए थे। उस कड़वे अनुभव के कारण इस साल किसान फसल को स्टॉक करने के बजाय तुरंत बेचना चाहता है। इसी डर का नतीजा है कि इस बार प्याज की बुवाई में भी करीब 40 प्रतिशत की कमी देखी गई है। थोक कारोबारी विनोद सामदानी ने बताया कि प्याज की क्वालिटी के कारण भी भाव में कमी आई है। वहीं युद्ध के हालात ने व्यापारियों को असमंजस में डाल रखा है। प्याज खरीद ले और बाहर नहीं भेज पाए तो भी परेशानी है।

Advertisement

बिहार जा रहा प्याज, मई में बढ़ सकती है मांग
वर्तमान में उज्जैन का प्याज मुख्य रूप से बिहार भेजा जा रहा है, जहां रोजाना 2 से 3 ट्रक की खपत हो रही है। व्यापारियों का अनुमान है कि जो लोग सालभर का प्याज इक_ा खरीदते हैं, वे मई माह से सक्रिय होंगे, जिससे स्थानीय मांग में कुछ सुधार हो सकता है।

बाजार के समीकरण और चुनौतियां

Advertisement

क्वालिटी का संकट: बारिश की वजह से अच्छी क्वालिटी और बड़े साइज का प्याज मंडी में कम दिखाई दे रहा है।

वैश्विक युद्ध का असर: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर युद्ध के हालातों के चलते निर्यात किया गया प्याज रास्तों में अटका हुआ है। यदि समुद्री रास्ते सुचारू रहते हैं, तो भविष्य में भावों में तेजी की संभावना बन सकती है।

बदलते बीज: जानकारों का कहना है कि पहले नारियल साइज वाला ओरिजिनल भूरा प्याज (नेफेड) आता था, लेकिन अब अधिक पैदावार के चक्कर में क्रॉस बीज के इस्तेमाल से प्याज की मूल गुणवत्ता और साइज में कमी आई है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें