प्रेग्नेंसी में खाएं सूखा नारियल, मिलेंगे ये 11 फायदे

प्रेग्नेंसी में महिलाओं को अपनी सेहत के साथ बच्चे का भी खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। इसके लिए महिलाओं को संतुलित व पौष्टिक चीजों को अपनी डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है। ताकि मां की सेहत के साथ बच्चे का बेहतर तरीके से विकास हो सके। बात अगर पौष्टिक चीजों की आती है तो उनमें सूखे नारियल को विशेष तौर पर महत्व दिया जाता है। इसमें सभी जरूरी विटामिन्स व मिनरल्स उचित मात्रा में पाएं जाते हैं। ऐसे में प्रेग्नेंट महिला द्वारा इसका सेवन करने से शरीर को सभी तरह के तत्व आसानी से मिल जाते हैं। सूखे नारियल के साथ इसका पानी पीना भी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। तो चलिए जानते हैं प्रेग्नेंसी में सूखे नारियल या इसके पानी का सेवन करने से मिलने वाले फायदों के बारे में…
इम्यूनिटी करें स्ट्रांग
नारियल में एंटी- ऑक्सीडेंट, एंटी- बैक्टीरियल, एंटी- वायरल गुण होने से इसका सेवन प्रेग्नेंसी में करना काफी फायदेमंद होता है। इससे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। ऐसे में इस दौरान फ्लू, दाद आदि होने की परेशानी से बचाव रहता है।
पानी की कमी होती है पूरी
इस टाइम पीरियड में शरीर में थकान, कमजोरी और डीहाईड्रेशन होने की परेशानी का सामना करना पड़ता है। इससे बचने के लिए महिलाओं प्राकृतिक नमक सही मात्रा में मिलना बेहद जरूरी होता है। इसकी कमी को पूरा करने के लिए सूखे नारियल का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है।
पाचन तंत्र करे मजबूत
पोषक तत्वों से भरपूर नारियल का सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होने के साथ पेट स्वस्थ रहता है। साथ ही पेट से जुड़ी परेशानियों से राहत मिलती है।
यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन से दिलाए राहत
आमतौर पर बहुत सी महिलाएं प्रेग्नेंसी में यू. टी. आई. समस्या की शिकार हो जाती है। इससे बचने व राहत पाने के लिए सूखा या नारियल पानी का सेवन करने से इस परेशानी से छुटकारा मिलता है। साथ ही यूरिन में होने वाली जलन से भी आराम मिलता है।
दवाइयों के साइड इफेक्ट्स से बचाए
प्रेग्नेंसी के समय दवाइयों का अधिक सेवन करने से बहुत बार इंफैक्शन होने का खतरा रहता है। इससे बचने के लिए डाइट में सूखे नारियल का सेवन करना फायदेमंद होता है।
पैरों की सूजन करे कम
प्रेग्नेंसी के टाइम पीरियड में पैरों में सूजन होना आम बात है। इस परेशानी से राहत पाने के लिए सूखे नारियल को खाने से सूजन कम होने से फायदा मिलता है।
खून बढ़ाए
बहुत सी महिलाओं को प्रेग्नेंसी के दौरान खून के कम होने की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में सूखे नारियल का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है। यह शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खून बढ़ाने में मदद करता है।
ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाए
नियमित रूप से इसका सेवन करने से ब्रेस्ट मिल्क बढ़ने में मदद मिलती है। साथ ही यह मां के दूध की गुणवत्ता बढ़ाने में मदद करता है। ऐसे में इस दूध बच्चे के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है।
दिल रखे स्वस्थ
नारियल का पानी और इसे खाने शरीर में कॉलेस्ट्रोल लेवल कंट्रोल में रहता है। साथ ही एचडीएल कोलेस्ट्रोल बढ़ाने में मदद मिलती है।