Popup Image
Advertisement

प्रेम विवाह को लेकर दो पक्षों में लाठियां चलीं

उज्जैन। ग्राम मंगरोला में प्रेम विवाह को लेकर दो पक्षों के बीच लाठियां चल गई। घटना में दो लोग घायल हुए। रवींद्र के भाई राहुल ने ६ माह पहले गांव की ही शादीशुदा महिला से विवाह किया था। उसका तलाक का मामला विचाराधीन था।

Advertisement

युवती के रिश्तेदार सोहन राहुल द्वारा किए प्रेम विवाह को लेकर आपत्ति है। इसीको लेकर शुक्रवार रात सोहन ने राहुल के बड़े भाई रवींद्र से विवाद कर मारपीट शुरू कर दी। विवाद होता देख रवींद्र का भाई राहुल आ गया।

तभी दूसरे पक्ष से भी सोहन के साथ रामप्रसाद आ गया और दोनों पक्षों में लाठी चल गई। पुलिस ने रवींद्र की शिकायत पर सोहन और रामचंद्र एवं सोहन की शिकायत पर रवींद्र और राहुल के खिलाफ प्रकरण दज्र किया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें