Advertisement

प्लेटफॉर्म पर सो रहे युवक का मोबाइल चोरी

खाटूश्याम से लौटने के बाद दर्ज करवाई रिपोर्ट

Advertisement

उज्जैन। ट्रेनों में चोरी की वारदातें अब आम हो चली हैं। अब रेलवे स्टेशन पर भी चोर यात्रियों को निशाना बना रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में प्लेटफॉर्म पर सो रहे युवक को मोबाइल अज्ञात बदमाश चुरा ले गया। सुबह जब उसकी नींद खुली तो चोरी का पता चला। इसके बाद युवक खाटूश्याम के दर्शन करने चला गया और लौटकर शनिवार को उसने जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। जीआरपी थाने से मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी आकाश पिता ओमप्रकाश शर्मा निवासी सीहोर महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन आया था।

9 मार्च को वह प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर सो गया जहां रात में उसकी जेब में रखा मोबाइल अज्ञात बदमाश चुरा ले गया। सुबह नींद खुलने पर मोबाइल नदारद था। इसके बाद वह खाटूश्याम चला गया और शनिवार को वहां से लौटकर जीआरपी थाने पहुंचा और एफआईआर दर्ज करवाई। मोबाइल की कीमत 24,999 रुपए है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें