Advertisement

बड़ा हादसा, नाव पलटने से नदी में डूबे 22 लोग

बिहार के मोतिहारी में रविवार सुबह 10 बजे बड़ा हादसा हो गया है। जिले के चिरैया प्रखंड के सिकरहना नदी में 25 लोगों से भरी नाव डूब गई। हादसे में 20 लोग लापता हैं। जबकि एक की मौत हो गई है। वहीं चार गंभीर रूप से घायल बताई जा रही हैं। नाव में सभी लोग घास लाने के लिए सवार हुए थे।अब तक 6 लोगों के शव निकाले गए हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

नाव डूबने से कोहराम मच गया है। स्थानीय लोगों की मदद से एक बच्ची के शव को निकाला गया है। वहीं चार महिलाएं घायल हैं। एनडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद हैं। जबकि एसडीआरएफ की टीम पहुंच रही है। गोताखोर लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं। लापता हुए लोगों के परिजनों का बुरा हाल है। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ मौजूद है।

Advertisement

Related Articles

Write a review