Popup Image

रामकथा जोडऩे, आत्मीयता का माध्यम- बापू

भारत स्वास्तिक यात्रा लेकर जाने-माने रामकथा वाचक मोरारी बापू उज्जैन पहुंचे, महाकाल दर्शन, शिप्रा पूजन कर अंकपात क्षेत्र में शुरू की रामकथा

Advertisement

उज्जैन। रामकथा समाज को जोडऩे, संवाद और आत्मीयता बढ़ाने का माध्यम है। यह सामाजिक और आध्यात्मिकता स्थापित करती है। यह बात जाने-माने रामकथा वाचक मोरारी बापू ने मंगलवार को अंकपात क्षेत्र में रामकथा में कही। वे भारत स्वास्तिक यात्रा के तहत उज्जैन में कथा करने आए हैं। एक दिनी कथा में उन्होंने कहा कि रामकथा केवल प्रवचन या धार्मिक उपदेश नहीं है। यह समाज को जोडऩे और संवाद को स्थापित करने का माध्यम है।

भारत गौरव ट्रेन आज शाम नागपुर रवाना होगी, 22 को पुरी में समापन

Advertisement

भारत स्वास्तिक यात्रा के तहत उज्जैन पहुंचे मोरारी बापू ने कहा कि वह सालों से बाबा महाकाल के दर्शन के लिए आते रहे हैं। यह बाबा महाकाल दो स्वरूप में हैं। बाबा महाकाल के साथ कई तरह का संबंध जुड़ा हुआ है। यहां से मेरा कृत-कृतभाव है।
बापू मंगलवार को महाकाल परिसर में मीडिया से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने बताया कि भारत स्वास्तिक यात्रा के तहत वे उज्जैन आए हैं। यहां हो रहे विश्रामदायी विकास को मैं प्रमाण करता हूं। यहां की प्रबंध समिति को साधुवाद। सभी को प्रणाम, सभी को जय महाकाल, जय-जय सियाराम।

चंद सेकंड की बात कर बापू रामघाट पहुंचे। यहां उन्होंने मां शिप्रा का अभिषेक किया। सुबह करीब 10.30 बजे वे अंकपात क्षेत्र पहुंचे और रामकथा शुरू की। बापू स्पेशल ट्रेन से अपने साथ 900 भक्तों को लेकर तीर्थ और धाम की यात्रा कर रहे हैं। कल शाम उनकी दो ट्रेन गुजरात के डाकोर से उज्जैन के लिए रवाना हुई थीं। सुबह करीब 6 बजे यह ट्रेन उज्जैन पहुंचीं। ट्रेन को प्लेटफार्म नंबर 8 पर खड़ा किया गया है। ट्रेन आज शाम नागपुर के लिए रवाना होगी। आईआरसीटीसी की इन ट्रेन में हाई क्वालिटी की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। 150 रेलवे कर्मचारी ट्रेन के साथ चल रहे हैं। यह सफाई से लेकर भोजन तक की व्यवस्था संभाल रहे हैं।

Advertisement

यह सुविधाएं हैं ट्रेन

  1. पर्सनल लॉकर
  2. सोफे
  3. लाइब्रेरी
  4. फुट मसाजर
  5. डाइनिंग हॉल

बापू की दैनिक दिनचर्या से लेकर विश्राम तक ट्रेन में
गौरव भारत ट्रेन में हर तरह की सुविधाएं जुटाई गई हैं। बापू दर्शन और कथा के बाद ट्रेन में ही विश्राम करते हैं। उनके भोजन, स्नान की व्यवस्था इसी ट्रेन में है।

कब कहां रहेगी ट्रेन

18 नवंबर-नागपुर के रामटेक जाएंगे

19 नवंबर- चंपारण

20 नवंबर- मायापुर पश्चिम बंगाल

21 नवंबर- कोलकाता पश्चिम बंगाल

22 नवंबर- जगन्नाथपुरी ओडिशा

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें